window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); डीएम के निर्देश पर एक अतिरिक्त New बस क्रय करने को कार्यादेश जारी | T-Bharat
January 30, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

डीएम के निर्देश पर एक अतिरिक्त New बस क्रय करने को कार्यादेश जारी

देहरादून,। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर एक नई बस का क्रय आदेश जारी कर दिया है। जनमानस की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए डीएम ने त्वरित एक्शन लेते हुए बस सेवा संचालित करने तथा नई बस क्रय करने के निर्देश गए थे। एसडीएम मसूरी डीएम के निर्देशों के परिपालन हेतु निरंतर सक्रिय भूमिका में कार्य कर रही है। मसूरी में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई में जनमानस के नगर बस सेवा चलाने के अनुरोध पर  नगर पालिका परिषद की झड़ीपानी, बर्लाेगंज, एकेडमी गेट बस सेवा शुरू कर दी गई है।
————————————————
कैबिनेट बैठक के दौरान बिगड़ी मंत्री सुबोध उनियाल की तबीयत, बैठक छोड़कर पहुंचे अस्पताल

देहरादून, आजखबर। कैबिनेट बैठक के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल की तबीयत बिगड़ गई। वह बैठक छोड़कर तुंरत अस्पताल पहुंचे। सीएम धामी की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक शुरू हुई। तभी अचानक कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल बैठक छोड़कर बाहल निकल गए।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि मंत्री सुबोध उनियाल की तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से उन्हें बैठक छोड़कर जाना पड़ा। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की बुधवार सुबह तबीयत खराब हो गई। इसके बाद निजी कार से उनको दून मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लाया गया, यहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया।  करीब एक घंटे बाद हालत में सुधार होने की पर वन मंत्री उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
इमरजेंसी प्रभारी डॉक्टर एनएस बिष्ट के अनुसार कैबिनेट मंत्री को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। सूचना पर दून अस्पताल प्रभारी डॉक्टर अनुराग अग्रवाल, वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर सत्यबली, वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमर उपाध्याय इमरजेंसी में पहुंच गए।
उनकी हृदय और स्वांस संबंधित जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद और स्थिति सामान्य होने पर चिकित्सीय परामर्श देकर इमरजेंसी से उनको छुट्टी दे दी गई। डॉ बिष्ट के अनुसार उनके गले में हल्का वाइन संक्रमण पाया गया है। अब उनकी हालत बेहतर है। हालांकि अस्पताल के बाद वह फिर कैबिनेट बैठक में पहुंचे।

news
Share
Share