window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); बालाकोट हमले के बाद पाकिस्तान के साथ युद्ध के लिए तैयार थी भारतीय सेना | T-Bharat
March 17, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

बालाकोट हमले के बाद पाकिस्तान के साथ युद्ध के लिए तैयार थी भारतीय सेना

नई दिल्ली। बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद भारतीय सेना पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह के युद्ध के लिए तैयार थी। इतना ही नहीं, वह युद्ध को पाकिस्तान की जमीन पर लड़ने के लिए तैयार थी। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने स्पष्ट रूप से सरकार को यह बता भी दिया था।

 

 

समाचार एजेंसी को सेना के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद सेना प्रमुख जनरल रावत ने बेहद साफ तौर पर सरकार को बता दिया था कि उनकी सेना पाकिस्तान के किसी भी जमीनी हमले से निपटने और युद्ध को दुश्मन की जमीन पर ले जाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

 

सूत्रों ने यह भी बताया कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद सरकार जब हवाई हमले करने समेत विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रही थी तब सेना प्रमुख ने सरकार को अपने बल की तैयारियों के बारे में बताया था।

news
Share
Share