नईदिल्ली राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सागरपुर पुलिस स्टेशन के पास शनिवार देर रात अचानक आग लग जाने से पुलिस स्टेशन के निटक जब्त की गई गाडिय़ों के यार्ड में खड़ी 50 से ज्यादा कारें जलकर खाक हो गई. घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. फिलहाल आग के कारणों का कोई पता नहीं चला है.
बता दें कि शनिवार देर शाम दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित एनडीएमसी की इमारत में भी भीषण आग लग गई थी. मौके पर पहुंची 6 दमकल की गाडिय़ों ने आग पर काबू पाया. हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई. कनॉट प्लेस दिल्ली का काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है. बिल्डिंग में आग लगने के बाद यहां काफी अफरातफरी मच गई. हालांकि छुट्टी का दिन होने की वजह से आस-पास कम लोग मौजूद थे

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश