ऋषिकेश। योगनगरी रेलवे स्टेशन पर अजगर दिखाई देने से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है।शुक्रवार सुबह योगनगरी रेलवे स्टेशन पर बैठे यात्रियों को अचानक एक अजगर दिखाई दिया। जिसे देखते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्री अजगर से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद एक यात्री ने इसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी और अजगर निकलने की सूचना वन विभाग को दी।सूचना मिलते ही वन कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इस अजगर की लंबाई करीब 8 से 10 फुट की है। फिलहाल वन कर्मियों ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है।
Her khabar sach ke sath

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश