देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान (संगठन पर्व) के संबंध में बैठक की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सदस्यता अभियान में पार्टी पदाधिकारियों को संगठन पर्व सदस्यता अभियान में अपनी अधिक से सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विगत 10वर्षो में हुए मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आव्हान के साथ ही नए लोगों को अधिक से अधिक भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाने का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आव्हान किया। उन्होंने बूथ एवं शक्ति केंद्र तक सदस्यता अभियान कार्यक्रम के माध्यम से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ा जाए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, कमली भट्ट, दुर्गामल्ल मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, संध्या थापा सहित अन्य पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंत्री जोशी ने ली बैठक

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
कृषि मंत्री ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
रेशम उत्पादन के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जाएः मंत्री जोशी