window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); टैली ने अगले 3 सालों में 30-40 फीसदी विकास का लक्ष्य रखा | T-Bharat
February 14, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

टैली ने अगले 3 सालों में 30-40 फीसदी विकास का लक्ष्य रखा

देहरादून। भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़-तेजी से विकसित होते एमएसएमई सेक्टर को मजबूत बनाने के दृष्टिकोण के साथ टैली सोल्युशन्स ने अपनी कनेक्टेड सर्विसेज को और बेहतर बनाते हुए नए टैलीप्राइम 5.0 का लॉन्च किया। बिजनेस मैनेजमेन्ट सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराने वाली जानी-मानी टेक्नोलॉजी कंपनी टैली ने एपीआई-संचालित टैक्स फाइलिंग के साथ अपनी कनेक्टेड सर्विसेज को नया आयाम दिया है। देश-विदेश में मिड-मास सेगमेन्ट के बिजनेस के संचालन को सुगम बनाने के प्रयास में यह लॉन्च किया गया है।
‘कनेक्टेड जीएसटी’ से युक्त नया वर्जन सभी ऑनलाईन जीएसटी ऑपरेशन्स के लिए कंसोलिडेट इंटरफेस की तरह काम करेगा, जिसके लिए जीएसटी पोर्टल पर जाने की जरूरत नहीं होगी। यह लॉन्च टैली के कनेक्टेड अनुभव को और भी मजबूत बनाएगा, जिसमें ई-इनवॉयसिंग, ई-वे बिल जनरेशन और व्हॉट्सऐप इंटीग्रेशन आदि शामिल हैं। इसके अलावा मिडल ईस्ट और बांग्लादेश में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए टैलीप्राइम 5.0  में अडवान्स्ड मल्टी-लिंगुअल क्षमता को भी शामिल किया गया है, जो फोनेटिक सपोर्ट के साथ अरबी और बंगाली भाषाओं का इंटरफेस भी प्रदान करेगा।  नए वर्जन में कई फीचर्स शामिल हैं जैसे फास्ट डेटा अपलोडध् डाउनलोड के लिए जीएसटी पोर्टल का डायरेक्ट कनेक्ट’, जीएसटीआर1 रिटर्न फाइलिंग और न्यू रेकॉन फ्लेक्सिबिलिटी जिसमें टैली के अनूठे जीएसटीआर-1 रेकॉन और जीएसटीआर-3बी रेकॉन फीचर्स तथा इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) पर रिस्क की पहचान और लेजर बनाना शामिल हैं। ये सभी फीचर ‘बुककीपिंग से लेकर रिटर्न फाइलिंग’ तक हर जरूरी सहयोग देते हुए इंटीग्रेटेड अनुभव प्रदान करते हैं।

news
Share
Share