window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); गैंगरेप की घटना के बाद ISBT में बढ़ाई गई सुरक्षा | T-Bharat
February 14, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

गैंगरेप की घटना के बाद ISBT में बढ़ाई गई सुरक्षा

देहरादून । राजधानी देहरादून ISBT में बीते दिन हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले के बाद पुलिस एक्शन में है। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हो। इसके बाद पुलिस ने देहरादून ISBT परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया है। ISBT में पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही ही देहरादून के दूसरे भीड़भाड़ वाले इलाकों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। पुलिस ने ऐसे इलाकों में चैकसी बढ़ा दी है।
बता दें कि बीती 12 अगस्त की देर यानी 13 अगस्त की सुबह करीब 2 बजे ISBT में तैनात सुरक्षाकर्मी की सूचना पर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की टीम ने बदहवास हालत में मिली किशोरी को मौके से रेस्क्यू किया था। कमेटी ने किशोरी की काउंसलिंग कराई, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। जिस पर सीडब्ल्यूसी की टीम ने कल यानी शनिवार 17 अगस्त को ISBT चैकी पर मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, उत्तराखंड के देहरादून में दिल दहला देने वाली इस घटना को अंजाम देने वाले पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की। जिसके बाद सभी के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज किया गया है।

news
Share
Share