श्रीनगर गढ़वाल । देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के कीर्तिनगर ब्लॉक के जाखी गांव निवासी लक्ष्मण सिंह नेगी उम्र 56 वर्ष पर LEOPARD ने हमला कर दिया। बाद में LEOPARD घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर मृत मिला है। बताया जा रहा है कि LEOPARD पहले से ही घायल था।
मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मण सिंह अपने घर जाखी से खुम्खू जा रहे थे। पुराणी जाखी रास्ते से 50 मीटर नीचे झाड़ियों में छिपे LEOPARD ने उन पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग और देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी से संपर्क कर घटनाक्रम की जानकारी दी। वन विभाग की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची वैसे ही थोड़ी दूर घायल LEOPARD उन्हें मौके पर मृत मिला। उसे कब्जे लेते ही विभाग ने मृत LEOPARD की पोस्टमार्टम की कार्रवाई करते हुए उसको नष्ट कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कि LEOPARD की मौत के असली कारणों का पता लग सकेगा।
कीर्तिनगर रेंज के रेंजर बुद्धि प्रकाश ने बताया कि LEOPARD कभी लोहे की जाली में फंसा था, जिसके कारण उसके गले में घाव हो गए थे। इससे परेशान होकर ही उसने मानव पर हमला किया। बाद में LEOPARD का शव भी उन्हें बरामद हो गया है। उन्होंने बताया कि LEOPARD के पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही LEOPARD की मौत के असल कारण का पता चल सकेगा।
ग्रामीण पर हमले के बाद कुछ दूरी पर मृत मिला LEOPARD

More Stories
सृष्टि कंडारी दहेज हत्या प्रकरण में पति सौरभ व ननद सुरभी गिरफ्तार
राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी
दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने प्रदान किए प्रमाणपत्र एवं पदक