window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); प्रतिबंधित मांस के साथ बाप-बेटे गिरफ्तार | T-Bharat
September 17, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

प्रतिबंधित मांस के साथ बाप-बेटे गिरफ्तार

रुद्रपुर। रुद्रपुर में पुलिस ने प्रतिबंधित मास के साथ बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि उधमसिंह नगर की गोवंश संरक्षण स्क्वायड टीम को सूचना मिली थी कि आईटीआई पुलिस थाना क्षेत्र के गुलड़िया गांव में स्थित एक घर में गौवंशीय पशु की हत्या कर मांस को ठिकाने लगाया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही गोवंश संरक्षण स्क्वायड टीम और आईटीआई थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने घर में दबित दी तो वहां से टीम को 153 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके से ही दो लोगों को गिरफ्तार किया। हालांकि इस दौरान एक व्यक्ति मौके से भागन में कामयाब हो गया, जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है। पुलिस को मौके से गोवंश को काटने वाले हथियार भी बरामद हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सलमान हुसैन और लियाकत हुसैन बताया। दोनों रिश्ते में बाप-बेटा है। आरोपियों ने बताया कि ईद के मौके पर उन्होंने अपने तीसरे साथी इस्तिखार निवासी ग्राम बांसखेड़ी थाना आईटीआई के साथ गोवंशिय पशु की हत्या की थी। आरोपियों के खिलाफ थाना आईटीआई में मुकदमा दर्ज किया गया है।

news
Share
Share