देहरादून। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनका हालचाल जानने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य कांग्रेसी अस्पताल पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को सीने में भारीपन और घबराहट की शिकायत बताई जा रही है। इस पर उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया।
तुरंत कराया गया अस्पताल में भर्ती
पूर्व सीएम के साथ मौजूद लोगों ने तत्काल देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती किया। मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पूर्व सीएम हरीश रावत को अभी चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।
हादसे के बाद से ही खराब रहती है तबीयत
बता दें, पिछले दिनों एक हादसे में घायल होने के बाद से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को कुछ दिक्कत हो रही थी। कुछ दिन पहले भी उनकी तबीयत बिगड़ी थी, तब उन्हें हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया था।

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश