window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); झंगोरे की खीर और कोदे की रोटी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भाए पहाड़ी पकवान | T-Bharat
February 15, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

झंगोरे की खीर और कोदे की रोटी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भाए पहाड़ी पकवान

श्रीनगर गढ़वाल। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने समारोह के बाद विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित एकेडमिक एक्टिविटी सेंटर में दोपहर का भोजन किया। इस दौरान उन्हें पहाड़ी व्यंजन विशेषकर गहत की दाल से बने फाणू, झंगोरे की खीर, कोदे की रोटी और पहाड़ी रायता बहुत पसंद आए।

राज्यपाल ने भी खाया पहाड़ी खाना

राज्यपाल ने भी काफली, फाणू, राई की सब्जी के साथ कोदे की रोटी, झंगोरे की खीर और पहाड़ी ककड़ी से बने रायते का स्वाद लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी राष्ट्रपति और राज्यपाल को भोजन में पहाड़ी व्यंजन उपलब्ध कराने के लिए सराहना की।

स्थापना दिवस में शामिल होंगी राष्ट्रपति

उत्तराखंड आज अपना 24वां स्थापना दिवस मना रहा है। उमंग और ऊर्जा के साथ गुरुवार को उत्तराखंड जब हिमालयी संकल्प के साथ अपना 24वां स्थापना दिवस मना रहा है तो पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपनी उपस्थिति से इस पल को गरिमा प्रदान करती दिखेंगी। उत्तराखंड राज्य लंबे जन आंदोलन और राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान का प्रतिफल है। राज्य गठन के 23 वर्षों की अवधि में प्रदेश ने कई मोर्चों पर सफलता प्राप्त की है।

news
Share
Share