रुद्रप्रयाग। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तीन दिवसीय केदारनाथ यात्रा हैं। सोमवार की सुबह वह रुद्रप्रयाग स्थित शंकराचार्य समाधि पर दर्शन करने पहुंचे , इसके बाद उन्होंने केदारपुर में हंस मुख बाबा से भेंट की और वापस अपने आवास राजस्थान भवन चले गए। इस दौरान राहुल गांधी के सामने मोदी-मोदी के नारे भी लगाए। इसका वीडियो भी सामने आया है।
राहुल रविवार को तीन दिनी निजी यात्रा पर पहुंचे हैं। निजी आध्यात्मिक यात्रा के कारण प्रदेश के पार्टी नेताओं को इससे दूर रहने को कहा गया है। कुछ वरिष्ठ नेता ही इस यात्रा के दौरान केदारनाथ में रहेंगे, लेकिन उन पर व्यवस्था से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश