उत्तरप्रदेश के मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव बदरीनाथ धाम पहुंचीं। डिंपल यादव रविवार को यहां पहुंची थीं। सोमवार सुबह उन्होंने भगवान बदरीविशाल के दर्शन पूजा-अर्चना की।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की धर्मपत्नी डिंपल यादव कुछ दिन पहले की परिवार संग केदारनाथ धाम के भी दर्शन के लिए पहुंची थी। रविवार को वह बदरीनाथ धाम में शाम की आरती में भी शामिल हुई।
उधर, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी तीन दिन के प्रवास पर केदारनाथ पहुंचे हैं। राहुल गांधी बाबा केदार की सांयकालीन आरती में भी शामिल हुए। वह शाम 5.30 बजे आरती स्थल पर पहुंचे और हाथ जोड़कर बाबा का ध्यान किया

More Stories
सिंगल-यूज प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियानः मुख्यमंत्री
एचआईवी एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा
आयुष मंत्री मदन कौशिक ने आयुष विभाग की समीक्षा बैठक ली