सरकारी नौकरियों में प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए चार प्रतिशत कोटा बहाल होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड की 240 सदस्यीय टीम को रवाना करते हुए कहा, इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण हैं।
कहा, मुख्यमंत्री खेल विकास निधि की भी स्थापना की गई है। कहा, भारतीय खिलाड़ियों ने जिस तरह से एशियन गेम्स में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, उन्हें उम्मीद है कि ठीक उसी तरह गोवा में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सीएम ने कहा, पिछले साल राष्ट्रीय खेलों में राज्य ने 17 खेल विधाओं में प्रतिभाग किया।


More Stories
लेखक गाँव की साहित्यिक-सांस्कृतिक पहल से प्रभावित हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन
छात्र-छात्राओं से संवाद कर डीएम ने कहाः जागरूकता और सामूहिक प्रयास से रोकना होगा नशे का प्रसार
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को हुई समिति की बैठक