window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); दिल्ली में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक शुरू; CM गहलोत समेत कई नेता शामिल | T-Bharat
May 22, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

दिल्ली में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक शुरू; CM गहलोत समेत कई नेता शामिल

नई दिल्ली। पांच राज्यों के आगामी विधानसभाओं के मद्देनजर कांग्रेस कार्य समिति की आज अहम बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में मिजोरम, राजस्थान, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना के चुनावी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, कई अहम मुद्दों को लेकर भी चर्चा होने के आसार हैं। इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कर रहे हैं।

‘नेताओं को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी’

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक पर कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, “सीडब्ल्यूसी की बैठक में हम अपनी रणनीति पर चर्चा करेंगे कि हम क्या करने जा रहे हैं, कैसे करेंगे और आगामी राज्यों के चुनाव के लिए किन नेताओं को जिम्मेदारी मिलेगी।”

‘हमने जो कहा वो किया’

कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा वे कहा, “मुझे छत्तीसगढ़ की जनता पर भरोसा है, क्योंकि हमारी सरकार ने वहां काम किया है। हमने जो कहा वो किया, छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस पर भरोसा करती है, हम भारी बहुमत से जीतेंगे।”

‘पूरा हिंदुस्तान अभी दिखाना बाकी है’

सीडब्ल्यूसी की बैठक से पहले कांग्रेस सांसद दीपेंद्र एस.हुड्डा ने मीडिया से कहा, “आगामी 5 राज्यों के चुनावों और लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति और तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। हिमाचल और कर्नाटक तो अभी झांकी हैं, पूरा हिंदुस्तान अभी दिखाना बाकी है।”

news
Share
Share