उत्तराखंड में आज बृहस्पतिवार को देहरादून समेत छह जिलों में तेज बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
इन सभी जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।

More Stories
आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के लिए विश्व बैंक जारी रखेगा सहयोगः डोनोहोई
टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री को प्रदेशभर से आई बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र