window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); मौसम विभाग ने अधिकतर जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई | T-Bharat
May 22, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

मौसम विभाग ने अधिकतर जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई

प्रदेशभर में बुधवार से अगले तीन दिन मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अधिकतर जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि, बुधवार को पर्वतीय जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जना और बिजली चमकने के साथ कई दौर की बारिश हो सकती है। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, छह से आठ सितंबर तक प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि, मानसून की रफ्तार कम होने से मूसलाधार बारिश नहीं होगी।

दून में 35.3 डिग्री पहुंचा पारा, गर्मी ने सताया

राजधानी दून में मंगलवार को चटख धूप के चलते दिन में गर्मी ने लाेगों को सताया। जबकि, अधिकतम तापमान पांच डिग्री अधिकतम के साथ 35.3 डिग्री दर्ज किया गया। छह सितंबर को भी दून का अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने के आसार हैं।

news
Share
Share