window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); CM पुष्कर सिंह धामी बोले- समान नागरिक संहिता इसी वर्ष करेंगे लागू | T-Bharat
February 15, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

CM पुष्कर सिंह धामी बोले- समान नागरिक संहिता इसी वर्ष करेंगे लागू

खटीमा। खटीमा गोलीकांड की 29वीं बरसी में शामिल होने के लिए गुरुवार शाम यहां पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर बेबाकी से बात रखी। उन्होंने कहा कि ड्राफ्ट पर तेजी से काम चल रहा है। जल्द ही यह सरकार को प्राप्त हो जाएगा।

हम इसे इसी वर्ष लागू करने के लिए तैयार हैं। ऐसा कर हम चुनाव में जनता से किए वादे पर खरे उतरेंगे और पार्टी की रीति-नीति से लोगों में विश्वास भी बढ़ाएंगे। आज प्रदेश ही नहीं, पूरे देश को यूसीसी की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड इस दिशा में बहुत आगे बढ़ चुका है। जल्द ही ड्राफ्ट हमें प्राप्त हो जाएगा। इसे लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन जाएगा। देवभूमि के लिए यह बड़ी उपलब्धि होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की कुशल नीति का ही प्रतिफल है कि जनता ने प्रदेश में शासन का मिथक तोड़ा है। यहां अभी तक यही प्रचलित था कि कोई पार्टी लगातार सत्ता में नहीं रहती। लेकिन लोगों ने भाजपा पर विश्वास जताया। भाजपा की नीति पर विश्वास जताया।

विकास पर विश्वास जताया और दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। अब बारी हमारी है। हम जनता की अपेक्षाओं पर निरंतर खरा उतरने की कोशिश कर रहे हैं। अपने वादों को पूरा कर रहे हैं। उसी क्रम में अब बारी है समान नागरिक संहिता की। इसे भी हम इसी वर्ष ही पूरा करेंगे। इसके लिए दिन-रात काम चल रहा है। विशेषज्ञ हर पहलू को बारीकी से परख रहे हैं। हमारी समान नागरिक संहिता पूरे देश के लिए मिशाल साबित होगी।

news
Share
Share