भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत धामी सरकार आने वाले दिनों में लोकायुक्त की नियुक्ति कर सकती है। इसके लिए शासन स्तर पर कवायद शुरू हो गई है। सबसे पहले मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय चयन समिति बनेगी जो लोकायुक्त की तलाश के लिए खोजबीन (सर्च) कमेटी का गठन करेगी।
भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार प्रहार कर रही धामी सरकार ने लोकायुक्त की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी होने के संकेत दिए हैं। सीएम की अध्यक्षता में लोकायुक्त व सदस्यों के चयन के लिए एक समिति बनाई जा रही है। समिति में विस अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश या उनके नाम देने पर हाईकोर्ट का कोई न्यायाधीश और राज्यपाल द्वारा दिए गए किसी विख्यात विधिवेत्ता को सदस्य बनाया जाना है।
सर्च कमेटी बनाई जाएगी
कार्मिक विभाग के सूत्रों के मुताबिक, चयन समिति के चार नाम तय हो चुके हैं और पांचवां नाम जल्द उपलब्ध हो जाने की उम्मीद है। गठन के बाद चयन समिति व्यक्तियों के नामों के पैनल तैयार करने के लिए एक सर्च कमेटी बनाएगी।
चयन समिति बनने के बाद से 45 दिन के भीतर सर्च कमेटी का गठन हो जाना चाहिए। सर्च कमेटी तीन गुना नामों की सिफारिश कर चयन समिति को भेजेगी। माना जा रहा कि धामी सरकार अगले दो-तीन महीनों में लोकायुक्त की नियुक्ति कर सकती है।


More Stories
फैशन प्रेमियों को मिलेगी परिधानों की आकर्षक रेंज
भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के रीक्षण एवं जन जागरूकता के लिए बजाया जाएगा सायरन
बीएलओ के साथ बीएलए और बैग ग्रुप के सदस्य भी रहेंगे मौजूद