विधानसभा के मानसून सत्र को इस बार 600 से अधिक प्रश्न गरमाएंगे। पक्ष और विपक्ष के विधायकों से अब तक 597 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं। सरकार की ओर से सत्र तय करने के बाद विधानसभा सचिवालय तैयारियों में जुट गया है।
सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय को विधायकों के 597 प्रश्न मिल चुके हैं। इन प्रश्नों का जवाब तैयार किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण का कहना है कि विधानसभा के मानसून सत्र को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए तैयारियां पूरी हैं। जल्द ही अधिकारियों के साथ कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की जाएगी।
उन्होंने कहा, सत्र के दौरान सदन की गरिमा बनाने के लिए पक्ष और विपक्ष का सहयोग जरूरी है, जिससे प्रदेश के विकास और लोगों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सके। सरकार की ओर से अभी तक सदन के विधायी कार्यों का एजेंडा नहीं मिला है।


More Stories
फैशन प्रेमियों को मिलेगी परिधानों की आकर्षक रेंज
भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के रीक्षण एवं जन जागरूकता के लिए बजाया जाएगा सायरन
बीएलओ के साथ बीएलए और बैग ग्रुप के सदस्य भी रहेंगे मौजूद