उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिला स्थित गौरीकुंड में भारी भूस्खलन से 19 लोगों की लापता होने की सूचना है। इनमें तीन स्थानीय, सात नेपाल मूल के और तीन अन्य राज्य के हैं। मौके पर रेस्क्यू के लिए टीम पहुंची है। देर रात से जारी भारी बारिश आफत बनकर बरसी है।
पहले 8 से 10 लोगों के आने के लापता होने की सूचना आ रही थी, अब यह संख्या बढ़ गई है। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, चमोली और बागेश्वर जिले के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सात अगस्त तक प्रदेशभर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, पांच अगस्त के बाद पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

More Stories
बांधों से पानी छोड़ने पर प्रभाव भी बताना होगा
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, जिला प्रशासन ने तेज की निगरानी
मानसून तैयारियों, सड़क व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं एवं सुरक्षा की डीएम ने की विस्तृत समीक्षा