देवभूमि उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी दिल्ली में देर रात गृहमंत्री अमित शाह से मुलकात की। इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल उत्तराखंड में समान नागरिकता कानून का ड्राफ्ट तैयार होने के बाद सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से यह पहली मुलाकात की है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की और राज्य से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से सौंग बांध पेयजल परियोजना के लिए भारत सरकार से विशेष सहायता के तहत 1774 करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश