उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून समेत विभिन्न जिलों में लव जिहाद की घटनाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड कोई सॉफ्ट टारगेट नहीं है, यहां लव जिहाद जैसी गतिविधियां नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने शुक्रवार को गृह और पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की और लव जिहाद की घटनाओं पर रिपोर्ट मांगी।
इसकी वजह के सवाल पर सीएम ने कहा, धर्मांतरण कानून लाने के बाद ऐसे मामलों में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में जनसांख्यिकीय बदलाव हुआ है। राज्य में किसी भी तरह के संदिग्ध लोगों को आने से रोकने के लिए पुलिस को सत्यापन अभियान दोबारा चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लव जिहाद सरीखे मामलों में किसी भी प्रकार की ढ़ील नहीं दी जाए और सख्त कार्रवाई हो।
जागरूकता बढ़ी, प्रभावित परिवार विरोध में आए

More Stories
बांधों से पानी छोड़ने पर प्रभाव भी बताना होगा
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, जिला प्रशासन ने तेज की निगरानी
मानसून तैयारियों, सड़क व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं एवं सुरक्षा की डीएम ने की विस्तृत समीक्षा