बहादराबाद थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात हरियाणा से हरिद्वार आ रही कार तेज रफ्तार से डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना खतरनाक था कि कार में बैठे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर तीन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया
ट्रक के अंदर जा घुसी। जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस अस्पताल भिजवाया जहां हेमंत, रोहित, दीपक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना के बाद रोड पर जाम लग गया पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया और स्थिति को सामान्य किया।
थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। जबकि घायल का उपचार चल रहा है। हालत नाजुक बनी हुई है।

More Stories
मानसून के बाद सड़क सुधार के कार्य युद्धस्तर पर शुरू करने के लिए निविदा प्रक्रिया समय से पूर्ण करने पर जोर
त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री
प्रारूप-7 की आपत्तियों का पारदर्शिता के साथ सावधानीपूर्वक निस्तारण करने पर दिया जोर