window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); देहरादून कालसी मोटर मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत | T-Bharat
October 13, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

देहरादून कालसी मोटर मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। मृतक और घायल को खाई से निकालने का काम चल रहा है। एसडीआरएफ टीम की राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, देहरादून के कालसी सहिया मोटर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। कार में चार लोग सवार थे। तीन की मौत की जानकारी सामने आ रही है। एक घायल भी हुआ है। एक महिला व दो पुरुष की मौत, एक पुरुष घायल हुआ है।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों और घायल को खाई से निकालने का काम किया जा रहा है। सभी घायल और मृतक दिल्ली और गाजियाबाद के निवासी बताए जा रहे हैं।

news
Share
Share