window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); प्रधानमंत्री श्री मोदी ने की अटल विकास यात्रा की तारीफ | T-Bharat
March 17, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने की अटल विकास यात्रा की तारीफ

रायपुर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में चल रही प्रदेश व्यापी विकास यात्रा की प्रशंसा की है। श्री मोदी ने आज डॉ. रमन सिंह को सम्बोधित अपने ट्वीटर संदेश में कहा है कि डॉ. सिंह के नेतृत्व में अटल विकास यात्रा को शानदार सफलता मिल रही है।

उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी है और छत्तीसगढ़ में हो रही प्रगति की भी प्रशंसा की है। उन्होंने ट्वीटर संदेश में डॉ. सिंह से कहा है – इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि राज्य के लोग आप पर जोरदार भरोसा करते हैं।

प्रधानमंत्री ने अपने जन्म दिन (17 सितम्बर) पर डॉ. रमन सिंह द्वारा भेजी गई शुभकामनाओं के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

news
Share
Share