window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); कोलकाताः कैनिंग स्ट्रीट स्थित बगरी मार्केट में लगी आग | T-Bharat
June 23, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

कोलकाताः कैनिंग स्ट्रीट स्थित बगरी मार्केट में लगी आग

कोलकाता के कैनिंग स्ट्रीट स्थित बगरी मार्केट में रविवार तड़के आग लग गई। आग लगने से कई दुकानों का काफी सामान खाक हो गया। समाचार एजेंसी एएनआई से मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, आग पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर दमकल की 20 गाड़ियां पहुंची हुई हैं। मौके पर भारी संख्या में लोग भी मौजूद हैं।

इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। वहीं, इससे कितनी संपत्ति का नुकसान हुआ है इस बात का अंदाजा अभी तक नहीं लगाया जा सका है। आग लगने की वजह भी अभी साफ नहीं हो पाई है। लेकिन पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गई है

news
Share
Share