श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में गहरी खाई में गिरने से भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं। मृतकों में एक जूनियर कमिशन्ड ऑफिसर (जेसीओ) भी हैं। भारतीय सेना ने बुधवार को इस हादसे की जानकारी दी है। सेना ने बताया कि तीनों जवान फिसलकर गहरी खाई में गिर गए थे।
LoC के पास गश्त पर थे जवान
आर्मी ने बताया कि ये हादसा उस वक्त हुआ जब जवान एलओसी के पास गश्त कर रहे थे। सेना के एक अधिकारी ने कहा कि जेसीओ और दो अन्य रैंक के जवान माछिल सेक्टर में नियमित गश्त पर थे, तभी तीनों खाई में गिर गए।
श्रीनगर स्थित चिनार कॉर्प्स ने ट्वीट कर कहा, “एक नियमित ऑपरेशंस टास्क के दौरान एक जेसीओ और दो ओआर का दल गहरी खाई में गिर गया। रास्ते पर बर्फ गिरी हुई थी।” सेना ने बताया कि तीनों जवानों का शव बरामद कर लिया गया है।

More Stories
उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बना रहाः राजनाथ सिंह
राज्यपाल ने “एक पहाड़ी ऐसा भी” अवार्ड्स में लोगों को किया सम्मानित
वन संरक्षण का अर्थ केवल पेड़ लगाना ही नहीं बल्कि पूरे पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण करना भीः केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव