window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन पहुंचे, बाबा नीम करोली का लिया आशीर्वाद | T-Bharat
January 29, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन पहुंचे, बाबा नीम करोली का लिया आशीर्वाद

क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ बुधवार की सुबह ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन पहुंचे। उन्होंने बाबा नीम करोली की समाधि स्थल के दर्शन किए। विराट और अनुष्का आश्रम में करीब एक घंटे तक रुके। बाबा नीम करोली का आशीर्वाद किया। समाधि स्थल के दर्शन के बाद कुटिया में ध्यान भी लगाया। फैंस को ऑटोग्राफ दिया। उनके साथ फोटो भी खिंचाए। इसके बाद विराट और अनुष्का मां आनंदमयी आश्रम रवाना हो गए। उनका कार्यक्रम पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। आनंदमयी आश्रम में मीडिया को प्रवेश नहीं दिया गया है।

विराट और अनुष्का का वृंदावन आने का कार्यक्रम बुधवार दोपहर को था, लेकिन वे सुबह-सुबह ही बाबा नीम करोली आश्रम पहुंच गए। उनका कार्यक्रम इतना गोपनीय रहा कि किसी को भनक तक नहीं लगी। बताया जा रहा है कि विराट और अनुष्का के मथुरा आने से पहले ही यहां एक सितारा होटल में कमरे बुक किए गए हैं।

बाबा नीम करोली आश्रम में विराट और अनुष्का को प्रसाद के रूप में कंबल भेंट किया। दोनों ने बाल भोग का प्रसाद भी ग्रहण किया। आश्रम में विराट कोहली ने अपने एक प्रशंसक को बैट पर ऑटोग्राफ भी दिया।
बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का दोनों की ही बाबा नीम करोली महाराज में काफी श्रद्धा है। नवंबर 2022 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने उत्तराखंड के कुमाऊं स्थित कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन किए थे।
बता दें कि बाबा नीम करोली महाराज को भक्त हनुमान जी का अवतार मनाते हैं। देश-विदेश से हजारों भक्त उनकी समाधि स्थल के दर्शन करने आते हैं।
माना जा रहा है कि विराट-अनुष्का ब्रज के प्रमुख मंदिरों में भी दर्शन करने जा सकते हैं। बांकेबिहारी मंदिर में उनके पहुंचने की संभावना है।
news
Share
Share