देहरादून-थानो संपर्क मार्ग पर भोपालपानी पुल गुरुवार सुबह ढह गया। आनन-फानन पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और आवाजाही बंद कराई। इस दौरान पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने ट्रैफिक वैकल्पिक मार्ग से चालू किया।
थाना रोड पर बना भोपालपानी पुल पहले से क्षतिग्रस्त था। आज उसका एक और हिस्सा नीचे गिर गया है। जिस कारण दोनों तरफ से आवजाही बंद कर दी गई। कोई जन हानि की सूचना नहीं है। इससे पहले देहरादून-थानो संपर्क मार्ग पर भोपालपानी पुल धंसाव को लेकर उठे विवाद के बीच मुख्य अभियंता (राष्ट्रीय राजमार्ग) ने जांच पूरी करने के साथ ही रिपोर्ट प्रमुख अभियंता को सौंप दी थी।
मुख्य अभियंता प्रमोद कुमार की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया था कि फिलहाल पुल किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। तकनीकी विशेषज्ञों की जांच में पुल की दीवारें पूरी तरह सुरक्षित पाई गई हैं। प्रमोद कुमार का यह भी कहना था कि जल्द ही धंसाव वाले इलाके की मरम्मत कर पुल पर यातायात बहाल कर दिया जाएगा।


More Stories
फैशन प्रेमियों को मिलेगी परिधानों की आकर्षक रेंज
भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के रीक्षण एवं जन जागरूकता के लिए बजाया जाएगा सायरन
बीएलओ के साथ बीएलए और बैग ग्रुप के सदस्य भी रहेंगे मौजूद