पर्यटकों का उत्तराखंड में बर्फबारी का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। मौसम विभाग ने मसूरी के साथ ही राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में 27 दिसंबर के बाद बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में अभी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ है। यही कारण है कि हर साल दिसंबर में जो मौसम रहता है, वह इस बार देखने को नहीं मिल रहा है। फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और अफगानिस्तान के कुछ इलाकों में सक्रिय है।
उन्होंने संभावना जताई कि 27 दिसंबर के बाद राज्य के मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम करवट बदल सकता है। बता दें कि राज्य के पर्यटन स्थलों मसूरी, धनोल्टी, औली, हर्षिल समेत कई इलाकों में बर्फबारी देखने के लिए देश-विदेश के पर्यटक उमड़ते हैं।

More Stories
बांधों से पानी छोड़ने पर प्रभाव भी बताना होगा
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, जिला प्रशासन ने तेज की निगरानी
मानसून तैयारियों, सड़क व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं एवं सुरक्षा की डीएम ने की विस्तृत समीक्षा