उत्तराखंड के रुद्रपुर में सोमवार देर रात साइकिल से ड्यूटी जा रहे श्रमिक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में घायल युवक की मौत हो गई।
मूल रूप से ग्राम गंगापुर बिलासपुर निवासी प्रेम (25) सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। सोमवार आधी रात वह साइकिल से ड्यूटी करने जा रहा था। तभी 31 वाहिनी पीएसी गेट के पास उसे अज्ञात वाहन ने कुचल दिया।
लोगों द्वारा उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक पांच भाई बहन में सबसे छोटा था। परिजन प्रेम की शादी की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
कृषि मंत्री ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
रेशम उत्पादन के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जाएः मंत्री जोशी