window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर यूपी की कांग्रेस टीम कर रही विशेष तैयारियां | T-Bharat
May 23, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर यूपी की कांग्रेस टीम कर रही विशेष तैयारियां

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जनवरी के पहले सप्ताह में उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर व आसपास के जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों से होते हुए हरियाणा में प्रवेश करेगी। यह यात्रा यूपी की सीमा के भीतर 5 दिन रहेगी, जिसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी विशेष तैयारियां कर रही है।

प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्राएं भी इसी तैयारी का हिस्सा है। सभी छह प्रांतीय अध्यक्षों को उनके प्रभार वाले जिलों में ये यात्राएं इसी माह निकालने के लिए कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं। नगर निकाय चुनाव के दावेदारों से भी कहा गया है कि इन यात्राओं को सफल बनाने के लिए वे जी जान से जुटेंगे। इसके आधार पर ही यह तय होगा कि उनके दावों में कितना दम है।

कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने बताया कि प्रादेशिक यात्राओं की जिम्मेदारी संभालने वाले नेता रात्रि प्रवास यात्रा रूट पर ही करेंगे। यात्रा का उद्देश्य कांग्रेस की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाना है। देश की अर्थव्यवस्था के आंकड़ों को सामने रखकर यह बताया जाएगा कि अब भी नहीं चेते तो भविष्य में बेरोजगारी की समस्या और भी विकराल रूप धारण कर लेगी।

news
Share
Share