प्रदेश भाजपा विधानसभा में पारित महिला क्षैतिज आरक्षण और धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक का अब सियासी फायदा लेगी। पार्टी ने दोनों विधेयकों पर प्रदेश सरकार के उठाए कदम का प्रचार करने के लिए संवाद करने का निर्णय लिया है। बृहस्पतिवार को महिला आरक्षण विधेयक पास होने की खुशी में पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मुख्यालय में जश्न मनाया और सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।
हम महिला आरक्षण एवं धार्मिक स्वतंत्रता संशोधन विधेयक समेत सभी विधेयकों की उपयोगिता को लेकर व्यापक पैमाने पर जनता के साथ संवाद करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश अनुसार, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, नेता व प्रदेश प्रवक्ता सभी जिलों में जाकर तमाम विधेयकों के बारे में जानकारी पत्रकार वार्ता के माध्यम से साझा करेंगे।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का कदम प्रदेश में मातृशक्ति की आर्थिक व सामाजिक सहभागिता की वृद्धि में निर्णायक साबित होगा। इसके साथ धर्मांतरण के खिलाफ कानून को सख्त बनाना जनसांख्यकीय संतुलन कायम रखने व कानून व्यवस्था की दृष्टि से दूरदर्शिता वाला कदम है।

More Stories
आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के लिए विश्व बैंक जारी रखेगा सहयोगः डोनोहोई
टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री को प्रदेशभर से आई बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र