window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); दुकानों पर लगत था शराबियों का जमावड़ा *एस एस पी ने की थी बडी कार्यवाही | T-Bharat
March 23, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

दुकानों पर लगत था शराबियों का जमावड़ा *एस एस पी ने की थी बडी कार्यवाही

 

 

हरिद्वार भेल मे असमाजिक् लोगो की बढ़ती गतिविधियो पर रोक लगाने के उदेश्य से भेल के नगर प्रशासक ने तत्काल प्रभाव से नोटिस दे कर दुकानों को बंद कराया है।रानीपुर के भेल उपनगरी मे सड़क के किनारे गाड़िया खड़ी कर शराब पीने की शिकायते पिछले काफी अरसे से मिल रही थी। एस एस पी ने संज्ञान लेते हुए बड़ी कार्यवाही कर ऐसे लोगो के चलान काटे थे। पर एक दो दिन बाद स्थिति जस की टस रही। सेक्टर एक स्थित खोखा मार्केट मे तो यह आलम था कि रात होते ही सड़को पर शराबी मैखाना खोल लेते थे। और कारों मे खुले आम शराब पी जाती थी। जिस कारण आस पास के निवासी बहुत परेशांन थे। वहीं महिलाओं का सड़क पर निकालना मुहाल हो चला था। सात दिन पूर्व एस एस पी ने शराब पीने वालो के खिलाफ बडी कार्यवाही करते हुए चलान काट कर चेतावनी भी दी थी। वहीं नॉन वेज बेचने वाले दुकानदारों को भी पुलिस ने धमकाया था। मजे की बात यह है कि नॉन वेज बेचने वाले दुकानों के पास कोई फूड लाइसेंस तक नही। वर्षो से बिना लाइसेंस के नॉन वेज कैसे बिक रहा है ?

इस कृत्य से सिस्टम की कमी तो साफ दिखाई देती है। नॉन वेज और शराब के कारण ही असमाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता था। और अप्रिय घटना भी होती रहती थी। इन सभी को ध्यान मे रखते हुए भेल के नगर प्रशासक ने दुकानों पर नोटिस चस्पा कर दुकानों को सात दिनों के लिए बंद के आदेश जारी किये है। वहीं आदेश ना मानने वाले दुकानदार के खिलाफ पीपी एक्ट के तहत बेदखली की कार्यवाही की चेतावनी दी है। वहीं मैन मार्केट मे भी यही आलम रहता है पर नगर प्रशासक और पुलिस दोनो ही उस दुकान पर किस कारण मेहरबान है।

news
Share
Share