window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); टोली बैठक मे सांगठनिक विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा | T-Bharat
March 23, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

टोली बैठक मे सांगठनिक विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

 

टोली बैठक मे सांगठनिक विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

देहरादून , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट की अध्यक्षता में भाजपा मुख्यालय में टोली बैठक में पार्टी के आगामी सांगठनिक कार्यकर्मों एवं संगठन विस्तार को लेकर विचार विमर्श किया गया ।
प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि टोली बैठक में अब तक सम्पन्न पार्टी कार्यक्रमों को लेकर भी समीक्षा की गयी । बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर श्री महेन्द्र भट्ट ने निर्देश दिए कि पार्टी के बूथ स्तर से लेकर शीर्ष स्तर तक सभी पदाधिकारियों एवं कर्तकर्ताओं की सहभागिता इन कार्यक्रमों में सुनिश्चित होनी चहिये । उन्होंने कहा हमे प्रयास करना होगा कि प्रदेश व केंद्र सरकार के कामों की जानकारी धरातल तक पहुंचे ताकि अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिले, साथ ही इन योजनाओं के लाभार्थियों के अनुभव भी सबके मध्य प्रचारित हों। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने भी इन आगामी कार्यक्रमों को लेकर अपने विचार रखे । श्री भट्ट ने सभी से बैठक में संगठन के विभिन्न मोर्चों के विस्तार एवं प्रकोष्ठों के गठन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई । बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कुलदीप कुमार, प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी, श्री खिलेन्द्र चौधरी, श्री राजेन्द्र बिष्ट ने प्रतिभाग किया ।

 

news
Share
Share