window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); राज्यपाल एरीज के गोल्डन जुबली समारोह में शामिल हुए | T-Bharat
May 23, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

राज्यपाल एरीज के गोल्डन जुबली समारोह में शामिल हुए

नैनीताल। उत्तराखण्ड के राज्यपाल सेवानिवृत्त ले. जनरल गुरमीत सिंह अपने पूर्व घोषित एक दिवसीय कार्यक्रम पर नैनीताल पहुंच गये है। कैलाखान हैलीपेड पर उतरने के बाद वह सीधे मनोरा पीक स्थित (एरीज)आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान पहुंचे जहंा उनका एरीज के निदेशक दीपांकर बनर्जी व अन्य वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने स्वागत किया।
राज्यपाल यहंा 1972 में स्थापित 104 सेमी व्यास की सम्पूर्णानंद आप्टिकल दूरबीन के पचास साल पूरे होने पर सोमवार से शुरू हुए दो दिवसीय गोल्डन जुबली समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करने आये है।
बता दें कि राज्यपाल गुरमीत सिंह पहले भी 13 जून 2021 को नैनीताल अपने ग्रीष्मकालीन प्रवास के दौरान एरीज गये थे। जहंा उन्होने एरीज के संचालन में सर्वश्रेष्ठ योगदान देने वाले 50 वैज्ञानिकों, शोधार्थियों तथा कर्मचारियों को सम्मानित करने का आश्वासन दिया था।

news
Share
Share