देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर अरूण बाल्मीकी को महानगर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग देहरादून के संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अरूण बाल्मिकी देहरादून महानगर में कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम करंेगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारें अम्बेडकर जी द्वारा बनाये गये संविधान को बदलने की कोेशिश कर समाज को बांटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा भाजपा की सरकार महिलाओं की सुरक्षा नही कर पा रहे हैं और ’’बेटी पढाओ-बेटी बचाओ’’ का नारा देकर महिलाओं को अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार देश को खोखला करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा भाजपा के नेता झूठ बोलने के माहिर है इससे सावधान रहने की आवश्कता है।
दर्शन लाल ने कहा कि देश की एकता और अखण्डता को बनाये रखने के लिए ऐसे फिरकापस्त लोगों से डटकर लड़ने का काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि देश मेें कोई भी नागरिक सुरक्षित नही है देश एकता और अखण्डता को खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि देश में ’’सर्वधर्म संभाव’’ की जो भावना लोगों में थी उसे भाजपा सरकार समाप्त करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में मंहगाई, बेरोजगारी से लोग त्रस्त हैं परन्तु भाजपा सरकार कुम्भकर्णी नींद में सोई हुई है। इस अवसर पर प्रदेश अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल, पूर्व प्रमुख धनी लाल शाह, ओम प्रकाश, प्रेम कुमार आदि उपस्थित थे।
अरूण वाल्मीकि कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के महानगर संयोजक नियुक्त किए

More Stories
विकास की बदलती तस्वीर से रूबरू हुए नागरिक
प्रथम श्वास फाउंडेशन एवं दून सिटिजन्स काउंसिल ने किया 100 छातों का वितरण
धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक कामः महाराज