देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके परिजनों के साथ दीपावली पर्व मनाया। गढ़ी कैंट में 08 गढ़वाल रेजीमेंट द्वारा आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित सैनिकों तथा उनके परिजनों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सैनिकों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलस का निरीक्षण किया तथा सैनिकों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर 08 गढ़वाल रेजीमेंट द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 08 गढ़वाल रेजीमेंट के सैनिक, भूतपूर्व सैनिक तथा उनके परिजन उपस्थित थे।
सीएम धामी ने पूर्व सैनिकों व उनके परिजनों के साथ मनाई दीपावली

More Stories
काशीपुर में स्थापित किया एडवांस्ड फैंस और अप्लायंसेज रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर
कैंसर पीड़ित विधवा सुनीता को जिला प्रशासन ने दी बड़ी राहत
एबीडीएम की मॉडल फैसिलिटी जीडीएमसी में कार्यशाला आयोजित