window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); निविदाएं सर्वाधिक प्रसार वाले अखबारों में ही प्रकाशित होः नेगी | T-Bharat
September 21, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

निविदाएं सर्वाधिक प्रसार वाले अखबारों में ही प्रकाशित होः नेगी

देहरादून। जन संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने निर्माण कार्यों के लिए आमंत्रित की जाने वाली निविदाओं को प्रदेश के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले समाचार पत्रों में प्रकाशित किए जाने की मांग की। इस संबंध में उन्होंने मुख्य सचिव को एक ज्ञापन भी सौंपा।
रघुनाथ सिंह नेगी ने मुख्य सचिव से कहा कि प्रदेशभर में कार्यदायी संस्थाओं जैसे लोनिवि, सिंचाई विभाग, आरईएस, जलनिगम, आदि द्वारा निविदाओं को रस्म अदायगी के उद्देश्य से दो समाचार पत्रों में प्रकाशित कराया जाता है।
जिसमें अधिकांश मामलों में समाचार पत्रों से मिलिभगत कर मात्र दो-चार प्रतियां ही विभागीय उद्देश्य के लिए प्रकाशित कराई जाती हैं और कई समाचार पत्र तो ऐसे है जिनका नाम शायद ही पाठकों ने सुना हो। इस सांठ-गांठ के चलते जो निविदाएं 25-45 प्रतिशत न्यूनतम दर पर स्वीकृत हो सकती थी मात्र 2-5 प्रतिशत पर स्वीकृत हो जाती हैं। जिस कारण सरकार को प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये की राजस्व होनी हो रही है। राजस्व हित में निविदा प्रकाशन के मामले में दो प्रतिष्ठित व सर्वाधिक पढ़े जाने वाले समाचार पत्रों में निविदा प्रकाशन की अनिवार्यता का कड़ाई से पालन कराए जाने के संबंध में विभागीय उच्चाधिकारियों को निर्देशित किए जाने की मांग की।
news
Share
Share