window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); राज्यपाल कोश्यारी ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम से आशीर्वाद लिया | T-Bharat
August 30, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

राज्यपाल कोश्यारी ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम से आशीर्वाद लिया

हरिद्वार। महाराष्ट्र के राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने धर्मनगरी पहुंचकर शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया। सोमवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम पहुंचे। आश्रम में पहुंचकर उन्होंने शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से शिष्टाचार भेंट की।
राज्यपाल ने अकेले में शंकराचार्य से बातचीत की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की। करीब एक घंटा तक वह आश्रम में शंकराचार्य के साथ रहे। शंकराचार्य से मिलने के बाद जब पत्रकारों ने उनसे महाराष्ट्र में चल रही राजनीतिक उठापठक के बारे में जानना चाहा तो वह जवाब से बचते हुए निकल गए। इसके बाद राज्यपाल ने दक्षिण काली मंदिर में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से भी शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने दक्षिण काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना मां काली से की। इस मौके पर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

news
Share
Share