देहरादून। प्रधानाचार्य महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर राजेश ममगाई ने अवगत कराया है कि राज्य स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 8 जुलाई से 11 जुलाई तक बेतालघाट (नैनीताल) में किया गया। जिसमें महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज के 6 छात्र खिलाडियों द्वारा उमेश गढ़िया कक्षा 12, करण कुमार कक्षा 11 द्वारा स्वर्ण पदक तथा धीरज रावत व दीपक थापा कक्षा 10 द्वारा रजत पदक जीता गया। प्रधानाचार्य महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज राजेश मंमगाई व बाक्सिंग प्रशिक्षक शिखा चन्द एवं स्पोर्टस कॉलेज परिवार द्वारा छात्र खिलाडियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बधाई एवं शुभकामनांए दी।
Her khabar sach ke sath

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश