ऋषिकेश। इनरव्हील क्लब ने इंस्टॉलेशन डे आयोजित किया। इसमें मोनिका गर्ग को अध्यक्ष और मीनाक्षी भंडारी को सचिव बनाया गया।
बुधवार को गंगानगर स्थित एक कार्यालय में इनरव्हील क्लब ने इंस्टॉलेशन डे पर कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें पूर्व अध्यक्ष राधा जैन ने मोनिका गर्ग को इनरव्हील का कॉलर पहनाकर अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा। साथ ही मीनाक्षी भंडारी को सेक्रेटरी का कार्यभार दिया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष मोनिका गर्ग ने कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य ब्रेस्टफीडिंग से महिलाओं को हाइजीन संबंधित जानकारियां देना है और इससे संबंधित कैंप आयोजित करना है। इसके अलावा भविष्य में पर्यावरण से संबंधित जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे। मौके पर कविता मल्होत्रा, शकुंतला राजपूत, राधा जैन, राधा चौहान, राखी गर्ग, रश्मि अग्रवाल, रेचल रॉय, सीता पंवार, शिवानी गुप्ता, विनीता नौटियाल, प्रियंका अग्रवाल, रीना शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Her khabar sach ke sath

More Stories
आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के लिए विश्व बैंक जारी रखेगा सहयोगः डोनोहोई
टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री को प्रदेशभर से आई बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र