window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे | T-Bharat
August 30, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे

ऋषिकेश। कांवड़ मेले में शिवभक्तों की सुरक्षा भगवान भरोसे चल रही है। गंगा घाटों पर और तटों पर स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। घाटों और तटों से लोहे की रेलिंग और जंजीरें गायब हैं। असुरक्षित घाटों पर पर्यटक और शिव भक्त जान जोखिम में डालकर आस्था में डालकर आस्था की डूबकी लगा रहे हैं।
गत दिनों लक्ष्मणझूला थाना अंतर्गत रामझूला स्थित नावघाट पर सनसिटी थाना कोतवाली सिटी, जिला रेवाड़ी हरियाणा निवासी सोनू उर्फ गौरव (26) पुत्र मनोज कुमार अपने भाई मोनू के साथ नावघाट पर स्नान कर रहा था। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम नहीं होने के कारण कारण वह गंगा की तेज धाराओं में बह गया। भाई को बहता देख उसने चीखपुकार मचानी शुरू कर दी। लेकिन तब तक वह नदी के तेज बहाव में ओझल हो गया। मौके पर पहुंची जल पुलिस ने युवक की खोजबीन के लिए नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया। युवक का कहीं कुछ पता नहीं चला। मौके पर मौजूद शिवभक्तों का कहना था कि यदि कांवड़ यात्रा के लिए गंगा घाटों जल पुलिस के जवानों की तैनाती हुई होती तो गौरव की जान बचाई जा सकती थी।

news
Share
Share