window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); दून गंगा संस्था का गठन, अनुराग अध्यक्ष व बलराज सचिव चुने गए | T-Bharat
May 24, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

दून गंगा संस्था का गठन, अनुराग अध्यक्ष व बलराज सचिव चुने गए

ऋषिकेश छिद्दरवाला में ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों की मदद के उद्देश्य से रोटरी क्लब ने दून गंगा संस्था का गठन किया है। इसमें अनुराग शर्मा को अध्यक्ष और बलराज सिंह को सचिव नियुक्त किया गया।
शनिवार को छिद्दरवाला में रोटरी क्लब ने गंगा दून के लिए अधिष्ठापन समारोह आयोजित किया। मुख्य अतिथि आईपी डीजी रोटेरियन अजय मदान ने गंगा दून के नवनियुक्त अध्यक्ष अनुराग शर्मा और सचिव बलराज सिंह को संस्था का कॉलर पहनाकर नई जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने क्षेत्र के जरूरतमंद विद्यालय को 40 बेंच देने की भी घोषणा की। कहा कि यह अच्छी बात है कि रोटरी क्लब अब गावों में भी सक्रिय भूमिका निभाने जा रहा है। समाज सेवा के इस कार्य में जनप्रतिनिधियों से सहयोग मिलना सफलता की निशानी है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि क्लब को उसके लक्ष्य तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का संचालन ब्रजेश विश्नेोई ने किया।

news
Share
Share