window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); मेधावी छात्रों को सम्मानित किया | T-Bharat
August 31, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

मेधावी छात्रों को सम्मानित किया

हरिद्वार। भेल के बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर एक में 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। स्कूल भेल ईएमबी संचालित करता है।
विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में विद्यालय को भेजे गए संदेश में ईएमबी के सह अध्यक्ष विनीत जैन और सचिव अनूप कुमार गोयल ने कहा कि भेल हरिद्वार शिक्षा देने के लिए कृत संकल्प है। आज से पहले भी ईएमबी के विद्यालयों में अनेक डॉक्टर, इंजीनियर, आईपीएस, आईएएस, सीए पढ़ाई कर बने हैं। हम बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक जय ओम गुप्ता, किरण गुप्ता, संगीता चौहान, दीपा गुसाईं, महेश चंद्र, डीएस भाटी, विजय कुमार, आनंद राजपूत, सुमनलता, राजेंद्र कुमार, शोभा गुप्ता, संदीप गोयल, अब्दुल रहमान, ओपी सिंह, बृजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

news
Share
Share