देहरादून । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कुपवाडा बार्डर पर 2013 में शहीद हुए राइफल मैन स्व0 मनोज राणा की पुण्य तिथि पर उनके कैनाल रोड़ स्थित आवास पर जाकर शहीद सैनिक को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शहीद की माता जी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर करन माहरा ने कहा कि हम देवभूमि के लोग अपने आपको सौभाग्यशाली मानते हैं कि देश की समीमाओं की रक्षा में हम सबसे आगे रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद जब-जब देश पर किसी बाहरी ताकत के कारण संकट आया हमारे नौजवानों ने अपना सर्वस्व बलिदान कर देश की सीमाओं की रक्षा की। हम देवभूमि के ऐसे सपूतों को शत-शत् नमन करते हैं।
इसके उपरान्त करन माहरा ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के आवास पर पहुंचकर उनकी पूज्य माता जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन/संगठन मथुरादत्त जोशी, मीडिया पैनलिस्ट गरिमा दसौनी, बसी जैदी, अमरजीत सिंह आदि ने भी शहीद मनोज राणा को श्रद्धासुमन अर्पित किये तथा अशोक कुमार की माता जी के निधन पर शोक प्रकट किया।
Her khabar sach ke sath

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश