window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'UA-96526631-1'); सेब लेकर आ रहा बोलेरो वाहन त्यूणी के पास खाई में गिरा, दो लोगों की मौत | T-Bharat
May 24, 2026

TEHRIRE BHARAT

Her khabar sach ke sath

सेब लेकर आ रहा बोलेरो वाहन त्यूणी के पास खाई में गिरा, दो लोगों की मौत

देहरादून। त्यूनी क्षेत्र में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। उत्तरकाशी से सेब लेकर आ रहा बोलेरो पिकअप वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रस्सियों के सहारे खाई से दोनों शवों को निकाला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना त्यूनी को सूचना मिली कि दो लोगों के शव खाई में पड़े दिखे हैं। घटनास्थल त्यूनी से करीब 15 किलोमीटर दूर है। टीम ने मौके पर जाकर देखा तो पता लगा कि पिकअप वाहन संख्या न्ज्ञ07ब्क्-0843 खाई में गिरा हुआ है। वाहन टिकोची उत्तरकाशी से सेब लेकर आ रहा था। लेकिन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 650 मीटर गहरी खाई में गिर गया।
हादसे में किशोर सिंह चैहान (25 वर्ष) पुत्र अब्दुल सिंह चैहान निवासी दुचाणू पोस्ट टिकोची थाना मोरी उत्तरकाशी व पंकज कुमार (40 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश निवासी पुरानी कालसी थाना कालसी जनपद देहरादून ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों को स्थानीय निवासियों की मदद से निकालकर त्यूनी मोर्चरी में रखवा दिया है।

news
Share
Share