देहरादून, । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व हरिद्वार से सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के देहरादून स्थित आवास पर पहुंचकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने निशंक को राखी पहनाकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की वहीं निशंक ने भी रीति रिवाजों एवं परंपराओं का निर्वहन करते हुए ऋतु खंडूडी को शगुन दिया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री के बीच उत्तराखंड के विकास से संबंधित विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा वार्ता भी हुई। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर पौड़ी के पूर्व विधायक मुकेश कोली ने भी ऋतु खंडूड़ी से हर वर्ष की भांति रक्षा सूत्र बंधाया।
Her khabar sach ke sath

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश