देहरादून। होली एंजल स्कूल माजरी के छात्र-छात्राओं द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए हर घर तिरंगा यात्रा की। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं द्वारा इस यात्रा में बढ़चढ़कर भाग लिया। स्कूल के डायरेक्टर डॉ0 आकाश कुसुम बछेती, प्रधानाचार्य जॉन डेविड नंदा सहित समस्त अघ्यापकों व कर्मचारियों ने भी यात्रा में भाग लिया। हर घर तिरंगा के लिए लोगों को जागरूक करते हुए होली एंजल स्कूल के छात्र-छात्राऐं रेशम माजरी प्रथम, फतेहपुर, रेशम माजरी द्वितीय व आमवाली गली से होते हुए लगभग आठ किमी की यात्रा तय की।
Her khabar sach ke sath

More Stories
सांख्यिकी कार्यों में नई तकनीक और आईटी कौशल के उपयोग पर रहेगा विशेष जोर
मोरी क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन
30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कराने का लक्ष्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश